Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का 19वां स्थापना दिवस मनाया गया, वरिष्ठ पत्रकार ज्योति सिंह को मिला ‘सेवा करइया बेटा-बेटी’ सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग कार्यालय का 19वां स्थापना दिवस शुक्रवार को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जुड़े साहित्यकार, लेखक, जनप्रतिनिधि और साहित्य प्रेमी शामिल हुए।

कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संस्कृति एवं राजभाषा के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे सहित कई अतिथि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित…

ज्योति सिंह को मिला विशेष सम्मान

स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए योगदान देने वाले साहित्यकारों और अन्य लोगों को ‘छत्तीसगढ़ी भाषा के सेवा करइया बेटा-बेटी’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान न्यूज 24 एमपी-सीजी एवं लल्लूराम डॉट कॉम की वरिष्ठ टीवी एंकर एवं पत्रकार ज्योति सिंह को भी इस सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित 11 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

छत्तीसगढ़ी में संवाद से बढ़ा उत्साह

संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा में संवाद किया। उनके स्थानीय भाषा में संबोधन से कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रति अपनापन और गौरव की भावना और मजबूत हुई।

कवि सम्मेलन में साहित्यकारों ने दी प्रस्तुति

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में ‘बाबा तुलसीदास के साहित्य म छत्तीसगढ़’ विषय पर चर्चा-गोष्ठी आयोजित की गई। इसके बाद तीसरे सत्र में छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें आमंत्रित साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।

इस दौरान छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button