Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ का सीरियल किलर: पहले कुत्ते को मारकर ट्रेनिंग ली, फिर उसी पैटर्न से ली 8 लोगों की जान, खुलासे ने दहला दिया प्रदेश

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र स्थित पुराना खर्वे गांव से सामने आए कथित सीरियल किलिंग (serial killer) मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

पिछले चार महीनों में गांव में हुई आठ संदिग्ध मौतों के पीछे की सच्चाई जब पुलिस जांच में सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने गांव के ही 46 वर्षीय रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार किया है, जिस पर आठ हत्याओं और एक हत्या के प्रयास का आरोप है।

कुत्ते पर जहर का प्रशिक्षण किया था आरोपी ने

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी अपने परिचितों को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाता था। आरोप है कि उसने इंसानों को निशाना बनाने से पहले एक कुत्ते पर जहर का परीक्षण किया था। इसके बाद वह अपने शिकारों (serial killer) को शराब के बहाने जहर देता और तबीयत बिगड़ने पर खुद अस्पताल पहुंचाने में मदद करता था, जिससे किसी को उस पर शक न हो। इतना ही नहीं, वह मृतकों के अंतिम संस्कार में भी शामिल होकर लोगों का भरोसा जीतता रहा।

हत्या करने के पीछे अलग-अलग कारण

पूछताछ में आरोपी ने अलग-अलग लोगों की हत्या के पीछे निजी रंजिश, चुनावी विवाद, गाली-गलौज, जमीन संबंधी विवाद, कर्ज और टोना-टोटका जैसे कारण बताए हैं।

पुलिस के मुताबिक फरवरी से मई 2026 के बीच आठ लोगों की मौत इसी तरीके से हुई। वहीं अप्रैल में कार्तिक नामक युवक को भी जहर दिया गया था, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों (serial killer) ने लगातार हो रही मौतों पर संदेह जताते हुए 6 जून को पुलिस से जांच की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई मृतकों के शवों को कब्र से निकलवाकर दोबारा परीक्षण कराया।

गांव में भय-आक्रोश का माहौल

साक्ष्यों और पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गांव में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button