Follow Us on Our Social Media
National

40 दिन बाद घर लौटे CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके, पीएम मोदी पर साधा निशाना

मुंबई-नीट और परीक्षा धांधली के मुद्दे पर आंदोलन के बाद चर्चा में आए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अध्यक्ष अभिजीत दीपके 40 दिन बाद अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर लौटे। घर पहुंचने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छात्रों के आंदोलन को लेकर कई बयान दिए।

 पीएम मोदी पर तंज

अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया सक्रियता पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अब इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री सोशल मीडिया पर अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन देश चलाने की जिम्मेदारी किसी और नेता को संभालनी चाहिए।

छात्रों के समर्थन में बयान

दीपके ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी छात्रों का गुस्सा खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि उनका विरोध सिर्फ एक मंत्री नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों के खिलाफ था। उन्होंने सरकार से प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई और कथित उत्पीड़न बंद करने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों को परेशान करना नहीं रुका, तो आने वाले चुनावों में युवा अपना जवाब देंगे।

कंगना पर भी बोले

भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपके ने कहा कि वह उन्हें कोई गंभीर राजनीतिक हस्ती नहीं मानते, इसलिए उनके बयानों पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं समझते।

धर्मेंद्र प्रधान पर भी टिप्पणी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP कार्यकर्ताओं के जश्न पर उठे सवालों का जवाब देते हुए दीपके ने कहा कि उनके कार्यकर्ता 36 दिनों तक लगातार आंदोलन करते रहे। ऐसे में अगर उन्होंने एक दिन खुशी मनाई तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब 21 छात्रों की आत्महत्या के बीच संसद में धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत किया गया था, तब किसी ने सवाल क्यों नहीं उठाया।

फिलहाल अभिजीत दीपके के इन बयानों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Follow Us on Our Social Media

Shruti Jangde

With over 6 years of experience in the media industry, I specialize in news anchoring, copywriting, and digital journalism. I cover a wide range of news, delivering accurate, unbiased, and fact-based reporting. Passionate about bringing the truth to the public, I am committed to ethical journalism and credible storytelling. My goal is to inform, inspire, and make a meaningful impact through responsible reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button