Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

कोयला और शराब घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड 5 दिन बढ़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस नेता एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अदालत के आदेश के बाद अब वह 22 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की हिरासत में रहेंगे।

रामगोपाल अग्रवाल के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि की। EOW ने पूछताछ के लिए अदालत से 5 दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। इससे पहले अग्रवाल 9 दिनों तक EOW की रिमांड पर रह चुके हैं।

रामगोपाल अग्रवाल को पहले कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान EOW ने उन्हें शराब घोटाला मामले में भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल जांच एजेंसी दोनों मामलों में उनसे पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि रिमांड के दौरान EOW कथित वित्तीय लेनदेन, अन्य आरोपियों की भूमिका और दस्तावेजी साक्ष्यों से जुड़े पहलुओं पर रामगोपाल अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ करेगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button