Follow Us on Our Social Media
Entertainment

कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

मुंबई। ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम अभिनेता और कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है। शनिवार को उनके निधन की जानकारी राजीव के करीबी दोस्त और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने सोशल मीडिया के जरिए दी। पिता के निधन के बाद राजीव ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर भावुक पोस्ट लिखा, “पापा चले गए।”

इंदौर जाने के दौरान मिली पिता के निधन की खबर

राजीव ठाकुर और कृष्णा अभिषेक को रविवार, 23 अगस्त को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार्यक्रम में साथ परफॉर्म करना था। दोनों इस कार्यक्रम के लिए शनिवार को ही इंदौर के लिए रवाना हुए थे।

कृष्णा अभिषेक ने बताया कि इंदौर के लिए फ्लाइट के टेकऑफ के दौरान राजीव को उनके पिता के निधन की खबर मिली। इसके बाद राजीव को कार्यक्रम छोड़कर वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें -IGKV पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, दो परीक्षाएं रद्द; सितंबर में फिर होगा एग्जाम

कृष्णा अभिषेक ने वीडियो जारी कर दी जानकारी

इंदौर पहुंचने के बाद कृष्णा अभिषेक ने इवेंट कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए राजीव के पिता के निधन की खबर भी साझा की।

कृष्णा ने कहा कि राजीव उनके साथ इंदौर में परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन उनके पिता के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने इस घटना को राजीव के साथ-साथ उनके लिए और पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए भी दुखद बताया।

राजीव ने तस्वीरों के साथ लिखा- ‘पापा चले गए’

पिता के निधन के एक दिन बाद राजीव ठाकुर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी। उन्होंने अपने पिता के साथ बिताए पलों की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों के साथ राजीव ने सिर्फ इतना लिखा, “पापा चले गए।”

उनकी इस भावुक पोस्ट के बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और इस मुश्किल समय में परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

इंदौर का कार्यक्रम हुआ रीशेड्यूल

राजीव ठाकुर के पिता के निधन के कारण इंदौर में होने वाला कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कृष्णा अभिषेक ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले दर्शकों से अपील की कि शो को किसी दूसरी तारीख पर आयोजित किया जाएगा।

इवेंट कंपनी की ओर से बताया गया है कि जिन लोगों ने कार्यक्रम के टिकट खरीदे थे, उन्हें रिफंड दिया जाएगा। कार्यक्रम की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button