Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन कल, छत्तीसगढ़ के विधायक होंगे शामिल

रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रही है। इसके लिए पार्टी हाईकमान के बुलावे पर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक आज शाम दिल्ली रवाना होंगे।

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन से पहले दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस विधायकों की पार्टी हाईकमान के साथ बैठक होगी। बैठक में प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक शाम 6:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

अमरजीत भगत ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

इस मामले में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण लोगों को परेशानी हो रही है और देश में संवैधानिक संकट की स्थिति पैदा हुई है।

भगत ने दावा किया कि चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में इसका विरोध हो रहा है और INDIA गठबंधन के साथ-साथ Gen Z के लोग भी आंदोलन कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी निभाने वाला चुनाव आयोग पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी ताकतों की नजर भारत पर है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि प्रभावित हो रही है।

भगत ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम इस मुद्दे पर संघर्ष कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से भी कई कांग्रेस नेता दिल्ली जा रहे हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button