Follow Us on Our Social Media
EntertainmentNational

हार्दिक के कंधे पर हाथ रखा तो डेटिंग की अफवाह उड़ी,अमीषा ने यूजर को लगाई फटकार

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ( Ameesha) और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की हालिया मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों को मुंबई के ताज महल पैलेस में साथ देखा गया था। इस दौरान अमीषा, हार्दिक को अपने कुछ दोस्तों से मिलवाती नजर आई थीं। मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गईं।

अब एक सोशल मीडिया यूजर ने अमीषा और हार्दिक की इस मुलाकात को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिस पर एक्ट्रेस ने तीखा जवाब दिया है। अमीषा ने यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और डेटिंग की अटकलों पर तंज कसते हुए अफवाहों को खारिज किया।

VIDEO वायरल हुआ तो शुरू हुईं चर्चाएं

अमीषा पटेल ( Ameesha)  और हार्दिक पांड्या का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। अमीषा क्रिकेटर का परिचय अपने दोस्तों से कराती दिख रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।

कुछ लोगों ने दोनों की मुलाकात को सामान्य दोस्ताना मुलाकात बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे डेटिंग से जोड़ दिया। इसी बीच एक एक्स यूजर ने वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अमीषा और हार्दिक के रिश्ते को लेकर टिप्पणी की।

यह भी पढ़े: 25 साल बाद अमीषा का बड़ा दावा, ‘गदर’ का रिकॉर्ड अब भी नहीं टूटा

यूजर ने अमीषा के व्यवहार को बताया ‘रोमांटिक’

एक एक्स यूजर ने पोस्ट में दावा किया कि बेंगलुरु के एक होटल में पार्टी के दौरान अमीषा ने जिस तरह हार्दिक पांड्या के कंधे पर हाथ रखा, उससे सोशल मीडिया पर चल रही दोनों की डेटिंग की अफवाहें सच होती नजर आ रही हैं।

यूजर के इस कमेंट के बाद अमीषा ने चुप रहने के बजाय सीधे जवाब देना चुना। उन्होंने पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया और उसी अंदाज में जवाब दिया।

अमीषा बोलीं- ‘तुम्हारे पास कोई लड़की दोस्त भी नहीं’

अमीषा ( Ameesha)  ने तंज कसते हुए लिखा कि यूजर बिल्कुल सही कह रहा है और उनका हार्दिक के कंधे पर हाथ रखना वास्तव में ‘रोमांटिक’ था। इसके बाद उन्होंने यूजर की निजी जिंदगी पर भी कटाक्ष किया।

एक्ट्रेस ने कहा कि वह उस व्यक्ति को नहीं जानतीं, लेकिन उन्हें लगता है कि उसके पास कोई लड़की नहीं है, यहां तक कि कोई लड़की दोस्त भी नहीं है। अमीषा ने सलाह दी कि इस तरह की चीजों पर पोस्ट करने से पहले उसे किसी लड़की को दोस्त बनाना चाहिए।

अमीषा के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई। उनके फैंस ने एक्ट्रेस के जवाब को बेबाक और मजेदार बताया। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी को लेकर होने वाली अटकलों का जवाब माना।

हार्दिक की पर्सनल लाइफ भी रही चर्चा में

हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रही है। क्रिकेटर की शादी एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच से हुई थी। दोनों बाद में अलग हो गए थे। इसके बाद हार्दिक की मॉडल माहिका शर्मा के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक ने 2025 में इंस्टाग्राम पर माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। ऐसे में अमीषा के साथ उनका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की नई अटकलें शुरू हो गईं।

हालांकि, अमीषा के जवाब से साफ है कि उन्होंने हार्दिक के साथ अपनी मुलाकात को लेकर चल रही रोमांटिक अटकलों को गंभीरता से नहीं लिया। एक्ट्रेस ने अपने अंदाज में जवाब देकर यह भी संकेत दिया कि सोशल मीडिया पर किसी तस्वीर या वीडियो को देखकर रिश्ते को लेकर निष्कर्ष निकालना सही नहीं है।

फिलहाल अमीषा और हार्दिक की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और दोनों के बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की कोई पुष्टि सामने नहीं आई है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button