Chhattisgarh

गरियाबंद में खाद वितरण हुआ डिजिटल, अब मोबाइल ऐप से होगी उर्वरक की बुकिंग

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में किसानों के लिए खाद वितरण की नई डिजिटल व्यवस्था शुरू की गई है। भारत सरकार ने फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (FSS) योजना के तहत गरियाबंद को पायलट जिला चुना है। नई व्यवस्था 7 जुलाई से लागू हो गई है।

अब किसान मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे खाद की बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें FSS ऐप डाउनलोड कर अपनी जमीन और फसल की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद वे अपने नजदीकी उर्वरक केंद्र का चयन करेंगे, जहां से उन्हें QR कोड वाला टोकन मिलेगा। यह टोकन तीन दिन तक मान्य रहेगा।

खाद लेने के लिए किसान को तय केंद्र पर जाकर QR कोड स्कैन कराना होगा। इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन होने पर सरकारी दर पर उर्वरक दिया जाएगा।

कृषि विभाग के अनुसार इस नई व्यवस्था से किसानों को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, समय की बचत होगी और खाद का वितरण अधिक पारदर्शी होगा। साथ ही कालाबाजारी पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

यदि किसानों को किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो वे कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। यह नई व्यवस्था किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और वितरण प्रणाली को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button