Follow Us on Our Social Media
BilaspurChhattisgarh

बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 2 युवकों की मौत

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुड़ु में रविवार शाम तेज बारिश के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर (HADSA) हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार 18 वर्षीय युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों बाइकों पर पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।

रतनपुर पुलिस के मुताबिक, ग्राम पुड़ु निवासी संजीव पैकरा अपने दोस्त अमन के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। बारिश के बीच हुए इस हादसे में टक्कर इतनी तेज थी कि संजीव पैकरा की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर बैठे अमन को गंभीर चोटें आईं।

दूसरी बाइक पर विशेष कुमार पैकरा (HADSA) सवार था। हादसे में उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ पीछे बैठे रमन सिंह पैकरा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

डायल-112 ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा (HADSA) हो गई। मृतकों के परिजन भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया है। हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और हादसे के समय दोनों बाइकों की रफ्तार कितनी थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button