Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

दर्दनाक हादसा: बैरिकेड का पाइप युवक के पेट में घुसा, बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा (accident) सामने आया। सकरी और पेंडारी के बीच मुख्य मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि बैरिकेड में लगा लोहे का पाइप बाइक चला रहे युवक के पेट में जा घुसा। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक समेत उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जारहागांव निवासी प्रियंशु ज्ञानिक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बिलासपुर (accident)  से वापस घर लौट रहा था। रात के समय जब उनकी बाइक सकरी-पेंडारी मार्ग पर पहुंची, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से जा टकराई।

युवकों को आई गंभीर चोटें

टक्कर इतनी तेज थी कि बैरिकेड का लोहे का पाइप सीधे प्रियंशु के पेट में घुस गया। हादसे के दौरान बाइक के पीछे बैठे दोनों युवक भी पाइप की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सड़क से गुजर रहे राहगीरों (accident) ने तुरंत वाहन रोककर घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों ने पुलिस और डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल प्रियंशु को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जबकि उसके दोनों साथियों को भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

सकरी पुलिस ने शुरू की जांच

सकरी पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बाइक अनियंत्रित होने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा और मार्ग पर लगाए गए बैरिकेड की स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button