NationalBusiness

लीला पैलेस के प्रमोटर्स ने गिरवी रखे 55.91% शेयर: 4,731 करोड़ का टर्म लोन लिया, 7 ग्लोबल बैंकों ने किया फंडिंग

दिल्ली। देश की लग्जरी होटल चेन लीला पैलेस होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के प्रमोटर्स ने बड़ा वित्तीय कदम उठाते हुए कंपनी की 55.91% हिस्सेदारी गिरवी (shares) रखी है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, प्रमोटर समूह ने करीब 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4,731 करोड़ रुपए) का टर्म लोन जुटाने के लिए यह शेयर प्लेज किए हैं। इस ट्रांजैक्शन के बाद बाजार में कंपनी की फंडिंग रणनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, 24 जून 2026 को प्रमोटर समूह और कैटलिस्ट ट्रस्टीशिप लिमिटेड के बीच शेयर प्लेज एग्रीमेंट हुआ। इस समझौते के तहत प्रमोटर समूह की विभिन्न कंपनियों ने अपने पास मौजूद 18.67 करोड़ (186,706,528) शेयर गिरवी रखे हैं। सेबी के नियमों के तहत इस लेनदेन की जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी गई है।

इस लोन (shares) के लिए दुनिया के सात बड़े अंतरराष्ट्रीय बैंक एक साथ आए हैं। इनमें बार्कलेज बैंक PLC, डॉयचे बैंक AG, मॉर्गन स्टेनली बैंक, MUFG बैंक, नोमुरा, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) शामिल हैं। इन बैंकों के कंसोर्टियम ने प्रमोटर समूह को टर्म लोन उपलब्ध कराया है।

फिलहाल कंपनी में प्रमोटरों की कुल हिस्सेदारी 75.91% यानी 25.34 करोड़ शेयर है। इनमें से 55.91% हिस्सेदारी अब गिरवी रखी जा चुकी है। माना जा रहा है कि यह कदम विस्तार योजनाओं, पूंजी प्रबंधन और अन्य वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए उठाया गया है।

शेयर बाजार (shares) में भी इस खबर का असर देखने को मिला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर में करीब 0.51% की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में इसमें 0.12% की मामूली गिरावट रही, जबकि बीते एक महीने में शेयर ने 17.59% का मजबूत रिटर्न दिया है। निवेशकों की नजर अब इस फंड का इस्तेमाल और कंपनी की भविष्य की विस्तार योजनाओं पर रहेगी।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button