Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

कृषि विभाग की कार्रवाई में ओडिशा प्रिंट की 550 किलो खाद जब्त, कालाबाजारी की आशंका

महासमुंद जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के अभियान के तहत कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा प्रिंट वाली 550 किलोग्राम उर्वरक जब्त की है। विभाग को आशंका है कि खाद की कालाबाजारी के उद्देश्य से इसे राज्य में लाया गया था।

कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने बागबाहरा विकासखंड के ग्राम घोयनाबाहरा स्थित वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में सालेपाली, पाइकमाल, जिला बरगढ़ (ओडिशा) प्रिंट वाली पीआरओएम (PROM) उर्वरक की 11 बोरियां, जिनका कुल वजन लगभग 550 किलोग्राम था, बरामद हुईं। विभाग ने नियमानुसार पूरी खेप जब्त कर ली।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के हितों की सुरक्षा तथा उर्वरकों की गुणवत्ता और वैध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उर्वरक के भंडारण और विक्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग का निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button