National

जम्मू-कश्मीर से जुड़े विधेयकों पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

नई दिल्ली।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित संयुक्त संसदीय समिति की बैठक(meeting) में भाग लिया। बैठक में संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 तथा संघ राज्य क्षेत्रों की सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 से जुड़े विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की गई।

संवैधानिक और प्रशासनिक पहलुओं पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक(meeting) में समिति की अध्यक्ष अपराजिता सारंगी सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में आंध्र प्रदेश सरकार, फाउंडेशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स, हैदराबाद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और पक्ष समिति के समक्ष रखे। इस दौरान प्रस्तावित विधेयकों के संवैधानिक, प्रशासनिक और लोकतांत्रिक पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

समिति के समक्ष विभिन्न संगठनों और संस्थाओं ने रखे अपने सुझाव

बैठक(meeting) में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संसदीय समितियां लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न हितधारकों, विशेषज्ञों और संगठनों के विचारों को शामिल करने से कानून निर्माण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि व्यापक चर्चा और विभिन्न पक्षों की सहभागिता से तैयार होने वाले कानून देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि समिति के समक्ष प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर प्रस्तावित विधेयकों को अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनाने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button