Follow Us on Our Social Media
National

देश में फिर एक्टिव हुआ मानसून: MP-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; नदियां उफान पर, हाईवे डूबे

दिल्ली। देश में मानसून (Monsoon) एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 से 16 अगस्त के बीच कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है।

MP में बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश से नदियां उफान (Monsoon) पर हैं और कई रास्ते बंद हो गए हैं। राजधानी भोपाल सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में है। यहां एक हजार से ज्यादा घरों के आसपास करीब 5 फीट तक पानी भर गया। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 अगस्त सुबह तक 24 घंटे में 21 सेमी तक बारिश दर्ज की गई। पूर्वी हिस्से में भी 12 से 20 सेमी तक बारिश हुई।

ये भी पढ़े: लापता की एफआईआर करने में अब नहीं चलेगा बहाना, आदेश के उल्लंघन पर चीफ सेकेट्री-डीजीपी को कोर्ट में होना पड़ेगा पेश

UP में 40 से ज्यादा गांव प्रभावित

उत्तर प्रदेश में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद और बिजनौर में गंगा का पानी हाईवे के ऊपर से बह रहा है। 40 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। फर्रुखाबाद में गंगा के कटाव से 25 घर नदी में समा गए। पश्चिमी यूपी में 11 अगस्त और 14-15 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है।

राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान के 6 जिलों में भारी बारिश (Monsoon) का ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। हाड़ौती क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 12 इंच तक बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान में 11 अगस्त को बहुत भारी बारिश की आशंका है।

पहाड़ी राज्यों में भी खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 11 से 16 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन वाले इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button