मॉर्निंग ब्रीफिंग टॉप 8 खबरें: योग दिवस से लेकर NEET री-एग्जाम तक, दिनभर की बड़ी सुर्खियां

दिल्ली। देशभर में रविवार को कई अहम घटनाएं ( Morning Briefing) चर्चा में रहीं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में भव्य आयोजन हुए, वहीं रक्षा, मौसम, परीक्षा और हादसों से जुड़ी बड़ी खबरों ने भी सुर्खियां बटोरीं।
NEET-UG री-एग्जाम में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया, जबकि मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी-बारिश और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। पढ़िए दिनभर की 8 बड़ी खबरें एक नजर में।
1. कोलकाता में पीएम मोदी ने किया योग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता के रेड रोड ( Morning Briefing) में 35 हजार लोगों के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि 70 साल की उम्र में भी 50 जैसा स्वस्थ रहने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
2. NEET-UG री-एग्जाम आज
पेपर लीक विवाद के बाद NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। देश-विदेश के 564 शहरों में 22.79 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
3. तीन स्वदेशी वॉरशिप नौसेना में शामिल
कोलकाता में INS दूनागिरी, INS अग्रय और INS संशोधक को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।
4. 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी और बिहार समेत 20 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। मानसून जल्द रफ्तार पकड़ सकता है।
5. तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट
एट्टायापुरम स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में एक महिला ( Morning Briefing) कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं।
6. योग दिवस पर देशभर में आयोजन
गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और कई मुख्यमंत्रियों ने अलग-अलग राज्यों में योग कार्यक्रमों में भाग लिया।
7. उत्तर प्रदेश सबसे गर्म
यूपी का बांदा 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। कई राज्यों में हीटवेव जैसे हालात बने हुए हैं।
8. मानसून के आगे बढ़ने के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते 23 जून से मानसून आगे बढ़ सकता है।

