National

MP-राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 13 दिन से तेलंगाना में अटका मानसून

दिल्ली। देशभर में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, लेकिन मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 20 से अधिक राज्यों में आंधी ( Storm) और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून पिछले 13 दिनों से तेलंगाना के भद्राचलम क्षेत्र में ठहरा हुआ है, जबकि पूर्वी दिशा में यह उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा के पास करीब 9 दिनों से आगे नहीं बढ़ पाया है।

हालांकि अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ( Storm) के मुताबिक महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में मानसून को आगे बढ़ाने वाले सिस्टम सक्रिय हो चुके हैं।

इसके चलते 23 जून के आसपास मानसून फिर से गति पकड़ सकता है और नए क्षेत्रों में प्रवेश कर सकता है।

प्री-मानसून गतिविधियां जारी

देश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं। सिक्किम, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 21 से 26 जून के बीच अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

दूसरी ओर गर्मी ( Storm) का असर भी बना हुआ है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

बांदा देश का सबसे गर्म शहर

उत्तर प्रदेश का बांदा 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। प्रयागराज, खजुराहो, ब्रह्मपुरी और राजनांदगांव में भी भीषण गर्मी दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बादलों की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे बारिश का दायरा और मानसून की रफ्तार दोनों में इजाफा हो सकता है। इससे कई राज्यों को गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button