Follow Us on Our Social Media
Entertainment

प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म ‘Bluefly’ का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ आएंगी नजर

दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। ‘द ब्लफ’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के बाद प्रियंका ने नई साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘Bluefly’ साइन की है। इस फिल्म में वह ऑस्कर विजेता अभिनेता रसेल क्रो के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म की घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है।

प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस नई फिल्म की जानकारी साझा की। उन्होंने मनोरंजन वेबसाइट की खबर का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “Now onto the next…”। उनकी इस पोस्ट पर पति निक जोनस ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, जबकि अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी फायर इमोजी पोस्ट कर उन्हें बधाई दी।

फिल्म ‘Bluefly’ का निर्देशन निमरोद एंटल करेंगे

फिल्म ‘Bluefly’ का निर्देशन निमरोद एंटल करेंगे। वहीं इसकी कहानी डेविड फ्रिगेरियो, विलियम यूबैंक और कार्लाइल यूबैंक ने मिलकर लिखी है। यह एक साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें प्रियंका और रसेल क्रो मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट और अन्य कलाकारों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

प्रियंका अब भारतीय सिनेमा में भी दमदार वापसी की तैयारी कर रही

हॉलीवुड में लगातार सफलता हासिल कर रहीं प्रियंका अब भारतीय सिनेमा में भी दमदार वापसी की तैयारी कर रही हैं। करीब सात साल बाद वह निर्देशक एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ से बॉलीवुड में वापसी करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मंदाकिनी का किरदार निभा रही प्रियंका

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसमें प्रियंका ‘मंदाकिनी’ का किरदार निभा रही हैं। उनका फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लगातार अंतरराष्ट्रीय और भारतीय फिल्मों में सक्रिय प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने करियर के सबसे व्यस्त दौर में हैं और आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button