Follow Us on Our Social Media
National

बारिश का कहर: चित्रकूट में 80 से ज्यादा कच्चे मकान गिरे, देहरादून में कार बही; 2 की मौत

दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून (MAUSAM) एक बार फिर सक्रिय हो गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों में तेज बारिश के कारण बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन रही है।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से 80 से ज्यादा कच्चे मकान गिर गए हैं। वहीं उत्तराखंड के देहरादून में बरसाती बहाव में एक क्रेटा कार बह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड के देहरादून में देर रात तेज बारिश (MAUSAM) के बाद बरसाती नाले का बहाव अचानक बढ़ गया। इसकी चपेट में आकर क्रेटा कार बह गई। कार में तीन लोग सवार थे। SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। राज्य में लगातार बारिश के कारण कई जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

बिहार में पुल के ऊपर 2 फीट पानी

बिहार के जहानाबाद में दरधा नदी अचानक उफान पर आ गई। जाफरगंज पुल के ऊपर करीब 2 फीट से ज्यादा पानी बह रहा है। प्रशासन ने लोगों को नदी और तेज बहाव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। राज्य के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

MP में बाइक सवार दंपती बाढ़ में बहा

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में देवसर-बरगवां मार्ग पर खाक पुलिया (MAUSAM) पार करते समय बाइक सवार पति-पत्नी बाढ़ के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पिथौरागढ़ और देहरादून में स्कूल बंद किए गए हैं। मसूरी रोड पर लैंडस्लाइड के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है। झारखंड के गढ़वा, पलामू समेत 7 जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान में अगस्त के दौरान बारिश सामान्य से काफी कम रही। कई राज्यों में प्रशासन ने लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button