Chhattisgarh
रायपुर में तहसीलदारों का तबादला, कई तहसीलों में नए अधिकारियों की तैनाती

रायपुर जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के कई तहसीलदारों का तबादला किया गया है।
जारी आदेश के तहत आरंग, धरसीवां, मंदिर हसौद, खरोरा और गोबरा नवापारा सहित कई तहसीलों में तहसीलदारों की नई पदस्थापना की गई है।
प्रशासन का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द ही अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।


