National

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT को मिला और समय, अब 15 जुलाई तक सौंपेगी जांच रिपोर्ट

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष जांच दल (SIT) को अपनी जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय दे दिया है। अब एसआईटी को 15 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी।

बताया गया है कि एसआईटी ने मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी। माना जा रहा है कि अंतिम रिपोर्ट में कुछ और लोगों के नाम भी शामिल हो सकते हैं।

इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद जांच में तेजी आई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपालजी राव पर कार्रवाई की मांग भी उठ रही है। हालांकि, इस मुद्दे पर अंतिम फैसला अभी बाकी है। बताया जा रहा है कि 6 जुलाई को होने वाली राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इस विषय पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय हो सकती है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button