Chhattisgarh

भिलाई पहुंचे सोनू सूद, विधायक रिकेश सेन के जनसेवा कार्यों की सराहना, वेंटिलेटर एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद भिलाई पहुंचे, जहां उन्होंने वैशाली नगर से विधायक रिकेश सेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि सोनू सूद ने उनके द्वारा संचालित जनहितैषी कार्यों और योजनाओं की सराहना की तथा जनसेवा के लिए उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सोनू सूद का उनके निवास पर आना उनके लिए गर्व और यादगार पल है।

इस मौके पर सोनू सूद ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस का पूजा-अर्चना के बाद शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एंबुलेंस गंभीर मरीजों को समय पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

विधायक ने कहा कि यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी और सशक्त बनाएगी। वहीं, सोनू सूद के सेवा और मानवता के प्रति समर्पण को उन्होंने सभी के लिए प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button