Follow Us on Our Social Media
BilaspurChhattisgarh

हैवन्स पार्क होटल में शराब को लेकर विवाद, युवती ने किया हंगामा

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित हैवन्स पार्क होटल (Havens) में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब ढाई बजे हंगामे का मामला सामने आया। होटल के स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती के शराब के नशे में हंगामा करने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती ने होटल के पब/बार में शराब पी थी। इसके बाद बिल भुगतान को लेकर विवाद शुरू हुआ।

विवाद बढ़ने पर होटल के बाउंसरों ने युवती को बाहर निकाल दिया। इसके बाद भी वह होटल के बाहर काफी देर तक हंगामा करती रही। सूचना मिलने पर डायल-112 और सिविल लाइन थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और होटल स्टाफ ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक स्थिति बनी रही।

सामने आए वीडियो में युवती पुलिस और होटल स्टाफ के सामने हंगामा (Havens)  करती नजर आ रही है। घटनाक्रम के दौरान वह अपनी गाड़ी तक पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में गाड़ी में बैठकर वहां से चली गई। चर्चा है कि युवती का मोबाइल थाना ले जाने की बात कही गई थी, लेकिन उसे थाने ले जाने के बजाय वह मौके से चली गई। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

देर रात बार संचालन पर भी उठे सवाल

घटना के बाद अब होटल में देर रात तक बार-पब संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि रात करीब ढाई बजे तक शराब परोसी जा रही थी। ऐसे में यह जांच का विषय है कि उस समय बार संचालन और शराब परोसने की अनुमति थी या नहीं।

बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह भी इसी युवती द्वारा (Havens)  होटल में हंगामा किए जाने की चर्चा थी, हालांकि उस घटना का कोई वीडियो सामने नहीं आया था। इस बार वीडियो सामने आने के बाद होटल की देर रात की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केवट ने घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही है। उन्होंने जानकारी लेकर बताने की बात कही। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। अब पुलिस और आबकारी विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि नियमों का उल्लंघन हुआ था या नहीं।

देखे वीडियो

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button