Follow Us on Our Social Media
Entertainment

शेखर सुमन के शो में विवादित टिप्पणी पर संजय दत्त की सफाई, बोले- ‘वो मेरे विचार नहीं हैं’

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त हाल ही में शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में नजर आए थे। 2 अक्टूबर को प्रसारित हुए इस एपिसोड में उनकी कुछ टिप्पणियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। सोशल मीडिया पर संजय दत्त को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। इसके बाद 4 अक्टूबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सफाई दी थी। अब एक्टर ने वीडियो जारी कर एक बार फिर अपना पक्ष रखा है।

वीडियो में संजय दत्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने शो में उनके द्वारा कही गई बातों को लेकर उनसे संपर्क किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी बातों से हैरान थे और कई लोगों ने उन टिप्पणियों पर कड़ी असहमति भी जताई।

संजय दत्त ने स्पष्ट किया कि शो में कही गई बातें एक स्क्रिप्टेड सेगमेंट का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा, “हम एक स्क्रिप्ट के अनुसार अभिनय कर रहे थे। उस दौरान कही गई बातें उसी परफॉर्मेंस और उसी के संदर्भ का हिस्सा थीं। वो किसी भी तरह मेरे व्यक्तिगत विचार, मेरी सोच या मेरी भावनाएं नहीं हैं।”

‘वो मेरे व्यक्तिगत विचार नहीं हैं’

संजय दत्त ने आगे कहा कि वह अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के विश्वास और स्नेह की काफी कद्र करते हैं। उन्होंने कहा कि वह कभी नहीं चाहेंगे कि किसी स्क्रिप्टेड परफॉर्मेंस की वजह से उनके वास्तविक विचारों को लेकर किसी तरह की गलतफहमी पैदा हो।

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि इससे पूरी बात सही संदर्भ में स्पष्ट हो जाएगी। जय हिंद, जय भारत।”

बता दें कि संजय दत्त ने 4 अक्टूबर को किए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी यही स्पष्ट किया था कि शेखर सुमन के शो में कही गई बातें स्क्रिप्टेड थीं। उन्होंने कहा था कि किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, उनका अपमान करना या उनका अनादर करना कभी भी उनका उद्देश्य नहीं रहा है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button