Follow Us on Our Social Media
National

पेपर लीक मामले पर संसद से सड़क तक विपक्ष का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज

नई दिल्ली: पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

विपक्ष का आरोप है कि पेपर लीक मामलों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से जवाब मांगा।

वहीं, जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन में भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत कई मांगें उठाई जा रही हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में सुधार और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

संसद के मानसून सत्र में भी इस मुद्दे को लेकर हंगामा जारी है। विपक्ष ने पेपर लीक मामले पर चर्चा और सरकार से जवाब की मांग की है, जिसके चलते सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button