National

जैश की संदिग्ध महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर से किया था ऑनलाइन निकाह

जयपुर। राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने जयपुर से जैश-ए-मोहम्मद की संदिग्ध महिला स्लीपर सेल बबीता उर्फ खदिजा (sleeper cell) को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया है कि उसने पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर अबू उबेदाह से सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन निकाह किया था। सुरक्षा एजेंसियां मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मानते हुए गहन जांच कर रही हैं।

आतंकी संगठन के संपर्क में आने का आरोप

एटीएस के अनुसार, बबीता मूल रूप से सवाई माधोपुर (sleeper cell) की रहने वाली है और वर्तमान में जयपुर में अपने माता-पिता और भाई के साथ रह रही थी। करीब दो वर्ष पहले उसका तलाक हो चुका था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद वह इंटरनेट पर पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के बारे में जानकारी जुटाने लगी थी। इसी दौरान उसका संपर्क जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर्स से हुआ।

धर्म परिवर्तन कर रखा नया नाम

जांच एजेंसियों के मुताबिक, कथित तौर पर आतंकी हैंडलर्स ने उसका ब्रेनवॉश किया। इसके बाद उसने ऑनलाइन पाकिस्तानी मौलवी से कलमा पढ़ा, धर्म परिवर्तन किया और अपना नाम बदलकर खदिजा रख लिया। इसके बाद उसने जैश के कथित हैंडलर अबू उबेदाह से ऑनलाइन निकाह भी किया। बताया जा रहा है कि अबू उबेदाह प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का करीबी माना जाता है।

पाकिस्तान जाने की थी तैयारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी हैंडलर्स ने उसे सऊदी अरब या संयुक्त अरब अमीरात के रास्ते पाकिस्तान पहुंचने की सलाह दी थी। इसके लिए वह (sleeper cell) पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में भी जुटी हुई थी। एटीएस ने उसके मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है, जिसमें कई संदिग्ध पाकिस्तानी नंबर और इंटरनेट आधारित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर हुई बातचीत के सुराग मिले हैं।

जांच जारी, रिमांड पर आरोपी

बबीता को 20 जून को राजस्थान एटीएस और सेना की खुफिया शाखा की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। जांच एजेंसियां उसके संपर्कों, डिजिटल गतिविधियों और संभावित नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे और अहम खुलासे हो सकते हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button