Follow Us on Our Social Media
National

तहसीन पूनावाला का दावा- E20 विरोध से पहले किया गया नजरबंद, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योगपति तहसीन पूनावाला ने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस के पास कोई लिखित आदेश या दस्तावेज नहीं थे। पूनावाला पिछले कुछ समय से E20 (इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) नीति का विरोध कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

तहसीन पूनावाला द्वारा साझा किए गए वीडियो में उनके घर के बाहर पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह पुलिसकर्मियों से कार्रवाई से संबंधित दस्तावेज मांगते नजर आते हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपने वकील से बात करने का भी पर्याप्त समय नहीं दिया गया। पूनावाला ने सोशल मीडिया पोस्ट में E20 नीति को लेकर केंद्र सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री पर भी निशाना साधा।

पहले इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने का भी किया था दावा

इससे पहले तहसीन पूनावाला ने आरोप लगाया था कि E20 नीति के विरोध में प्रस्तावित ‘गाड़ी मार्च’ से पहले उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। उनका कहना था कि उनके अभियान को रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। हालांकि, इंस्टाग्राम की ओर से अकाउंट सस्पेंड किए जाने के कारणों पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

E20 नीति के विरोध में मार्च का किया था ऐलान

पूनावाला ने हाल ही में इंडिया गेट से पार्लियामेंट स्ट्रीट तक ‘गाड़ी मार्च’ निकालने की घोषणा की थी। उनका कहना था कि इस मार्च का उद्देश्य सरकार से E20 पेट्रोल को अनिवार्य बनाने के फैसले पर पुनर्विचार करने और आम लोगों के लिए सामान्य पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग उठाना है। फिलहाल उनके नजरबंद किए जाने के दावे पर दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button