Follow Us on Our Social Media
Sports

डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार का धमाका, 25 साल बाद भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास

चंडीगढ़। युवा स्पिन ऑलराउंडर Manav Suthar ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत यादगार अंदाज में की है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो पिछले 25 वर्षों में कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं कर सका था।

IMG 3680 1

23 वर्षीय मानव सुथार को इस मुकाबले में टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज Abdul Malik को आउट कर इतिहास रच दिया।

IMG 3681

मानव सुथार पिछले 25 साल में टेस्ट डेब्यू के पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले साल 2001 में Tinu Yohannan ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ओवर में विकेट हासिल किया था।

इसके साथ ही मानव सुथार टेस्ट डेब्यू के पहले ओवर में विकेट लेने वाले भारत के केवल आठवें गेंदबाज बन गए हैं। इस विशेष सूची में मोंटू बनर्जी, मनोहर हार्डीकर, वामन कुमार, चेतन शर्मा, डब्ल्यूवी रमन, नीलेश कुलकर्णी और टीनू योहानन जैसे नाम शामिल हैं।

IMG 3679

पहली पारी में मानव की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही। उन्होंने शुरुआती 10 ओवर में सिर्फ 10 रन खर्च किए और 2 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 5 मेडन ओवर भी डाले, जिससे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बना रहा।

अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर मानव सुथार ने न सिर्फ चयनकर्ताओं का भरोसा सही साबित किया, बल्कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का एक और प्रतिभाशाली स्पिनर मिलने के संकेत भी दे दिए हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button