ChhattisgarhBilaspurRaipur

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, मोबाइल पर गूंजा ‘एक्सट्रीमली सीवियर’ इमरजेंसी अलर्ट,बिलासपुर सहित कई ज़िलों में झमाझम बारिश

CG Weather: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। बिलासपुर समेत कई जिलों में तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई। वहीं, बारिश से पहले लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक ‘एक्सट्रीमली सीवियर’ इमरजेंसी अलर्ट आने से कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, सरगुजा सहित राज्य के 16 जिलों में लोगों के मोबाइल फोन पर तेज सायरन और वाइब्रेशन के साथ आपातकालीन चेतावनी संदेश फ्लैश हुआ। एक साथ बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बजने से लोग घबरा गए और कई जगहों पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

हालांकि, कुछ ही देर बाद मौसम ने करवट ली और बिलासपुर सहित कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिला। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली।

मौसम विभाग की इस हाई-टेक चेतावनी प्रणाली का उद्देश्य संभावित खराब मौसम से पहले लोगों को सतर्क करना है, ताकि वे सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button