Chhattisgarh

आदिम जाति विकास विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों पर आज मीडिया से रूबरू होंगे मंत्री रामविचार नेताम

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम आज शाम 4 बजे नवा रायपुर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे आदिम जाति विकास विभाग की प्रमुख गतिविधियों, योजनाओं और अब तक की उपलब्धियों की जानकारी मीडिया के साथ साझा करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग की विभिन्न विकासात्मक पहलों, जनजातीय समुदायों के कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों तथा भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से जानकारी दिए जाने की संभावना है।

इस अवसर पर आदिम जाति विकास विभाग की प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा भी उपस्थित रहेंगी। प्रेस वार्ता में विभागीय कार्यों की प्रगति और सरकार की जनजातीय विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button