Chhattisgarh

राहुल गांधी पर BJP विधायक पुरंदर मिश्रा का तंज, बोले- भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देंगे या आलू से सोना बनाना सिखाएंगे?

अभनपुर के कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे राहुल गांधी

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल(Rahul) गांधी रविवार को रायपुर पहुंचेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वे अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे और प्रदेशभर से आए जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।

विधायक ने कहा राम के अस्तित्व को ही राहुल गाँधी ने नाकारा था

राहुल(Rahul) गांधी के दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राम के ननिहाल में राहुल गांधी का स्वागत है, लेकिन वही राहुल जिन्होंने राम के अस्तित्व को ही नकारा था।” इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी यहां आकर भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देंगे या आलू से सोना बनाने की कला सिखाएंगे।”

पुरंदर मिश्रा मानसिक रूप से परेशान हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है:कांग्रेस

भाजपा विधायक के इस बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पुरंदर मिश्रा मानसिक रूप से परेशान हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है। उन्होंने पुरंदर मिश्रा को “एक्सीडेंटल विधायक” बताते हुए आरोप लगाया कि वे केवल अपना राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

अभनपुर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और जमीनी मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राहुल(Rahul) गांधी का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, वहीं इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button