साई पल्लवी थीं पहली पसंद, व्यस्त शेड्यूल के चलते फिल्म से हुईं बाहर
कहानी ने चुना मुझे, सामंथा ने शेयर किया इमोशनल बयान

मुंबई। साउथ सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को लेकर एक बड़ा और दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी को उन्होंने खुद नहीं चुना, बल्कि कहानी ने उन्हें चुन लिया।
सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और वीडियो के जरिए फिल्म से जुड़ी कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने महिला केंद्रित कहानियों को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रोडक्शन हाउस ‘त्रालाला मूविंग पिक्चर्स’ की शुरुआत की थी, तब इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे पहले साई पल्लवी(Sai Pallavi)को कास्ट करने पर विचार किया गया था।
साई पल्लवी पहले बड़े प्रोजेक्ट्स में थी व्यस्त
हालांकि, साई पल्लवी(Sai Pallavi) उस समय पहले से ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं, जिनमें ‘रामायण’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं, जिसके चलते वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। इसके बाद मेकर्स ने कहानी में कुछ बदलाव किए और उसे सामंथा के हिसाब से ढाला गया।
काफी उत्साहित थी सामंथा किरदार को लेकर
सामंथा ने यह भी कहा कि वह इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने साई पल्लवी(Sai Pallavi) को टैग करते हुए उनके साथ भविष्य में किसी प्रोजेक्ट पर काम करने की इच्छा भी जताई है।
इसी बीच, उन्होंने फिल्म को लेकर चल रही रिलीज डेट से जुड़ी अफवाहों पर भी स्थिति साफ कर दी है। उनके अनुसार फिल्म तय कार्यक्रम के अनुसार 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक एक्शन और फैमिली ड्रामा है, जिसका निर्देशन बी.वी. नंदिनी रेड्डी कर रही हैं।

