National

दिल्ली में आज INDIA गठबंधन की अहम बैठक, विपक्षी एकजुटता और अंदरूनी मतभेदों पर रहेगी नजर

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद INDIA गठबंधन की पहली अहम बैठक सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित होगी। कांग्रेस के अनुसार, बैठक में 23 विपक्षी दलों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और उद्धव ठाकरे समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी  पहली बार दिल्ली में किसी विपक्षी बैठक में हिस्सा लेंगे। तृणमूल कांग्रेस ने बैठक से पहले गठबंधन की एकजुटता का संदेश दिया है।

हालांकि, गठबंधन के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। तमिलनाडु की राजनीति को लेकर डीएमके ने बैठक से दूरी बना ली है, जबकि आम आदमी पार्टी के शामिल होने की संभावना भी कम बताई जा रही है।

बैठक में कांग्रेस और Communist Party of India (Marxist) के बीच केरल चुनाव को लेकर उभरे मतभेद भी चर्चा का विषय बन सकते हैं। माकपा ने कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा से कथित मिलीभगत के आरोपों पर आपत्ति जताई है।

कांग्रेस का कहना है कि विपक्षी दल संविधान, महंगाई, बेरोजगारी, केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर एकजुट हैं। वहीं भाजपा ने बैठक से पहले विपक्षी गठबंधन की एकता पर सवाल उठाते हुए इसे “अंदरूनी मतभेदों से घिरा गठबंधन” बताया है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह बैठक आगामी संसद सत्र और भविष्य की विपक्षी रणनीति तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button