Follow Us on Our Social Media
Sports

वैभव सूर्यवंशी का सुनहरा सफर: 8 महीनों में बदल गई जिंदगी, अब टीम इंडिया तक पहुंचा बिहार का युवा सितारा

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी का सफर किसी सपने से कम नहीं रहा है। महज कुछ महीनों के भीतर उन्होंने घरेलू क्रिकेट, अंडर-19 क्रिकेट और आईपीएल में ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिन्होंने उन्हें सीधे टीम इंडिया के दरवाजे तक पहुंचा दिया। अब उनका चयन भारतीय सीनियर टीम में भी हो चुका है।

वैभव के करियर में कुछ तारीखें ऐसी हैं, जिन्हें वह शायद कभी नहीं भूल पाएंगे। इन उपलब्धियों ने उन्हें देश के सबसे चर्चित युवा क्रिकेटरों में शामिल कर दिया है।

IMG 3706

5 जनवरी 2024:
12 साल 284 दिन की उम्र में वैभव ने मुंबई के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। वह भारत के सबसे कम उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए।

1 अक्टूबर 2024:
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट में डेब्यू करते हुए 62 गेंदों में 104 रन की विस्फोटक पारी खेली और शतक जड़कर सबका ध्यान खींचा।

IMG 3705

25 नवंबर 2024:
आईपीएल नीलामी में इतिहास रचते हुए सबसे कम उम्र में बिकने वाले खिलाड़ी बने। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा।

19 अप्रैल 2025:
आईपीएल डेब्यू करते ही रिकॉर्ड बना दिया। अपने पहले मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर शानदार शुरुआत की।

28 अप्रैल 2025:
आईपीएल में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाकर सनसनी मचा दी। वह क्रिस गेल के बाद टूर्नामेंट के सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।

24 दिसंबर 2025:
विजय हजारे ट्रॉफी में 36 गेंदों पर शतक जड़ते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया। इसी मैच में उन्होंने सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

6 फरवरी 2026:
अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन की तूफानी पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

31 मई 2026:
आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, एमवीपी अवॉर्ड, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का सम्मान अपने नाम किया।

6 जून 2026:
वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में जगह मिली। इसके साथ ही वह टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

कम उम्र में लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। अब फैंस को इंतजार है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button