International

ईरान से हमले रोकने के लिए UAE की डील? 3 अरब डॉलर भेजने का दावा, तेहरान ने किया खंडन

इजराइली मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत अबू धाबी ने कथित तौर पर 3 अरब डॉलर की संपत्ति तेहरान भेजी है। बदले में ईरान ने UAE पर हमला न करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, ईरान ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि उसे ऐसी कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले हवाई जहाज के जरिए UAE से तेहरान संपत्ति भेजी गई थी। हालांकि, इसमें कितनी नकदी और कितना अन्य सामान शामिल था, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया गया है कि यह कदम राजनयिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया।

UAE पर पहले हो चुके हैं हजारों हमले

UAE सरकार के अनुसार, ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष के दौरान उसके ऊपर 2,000 से अधिक हमले किए गए थे। इनमें 2,265 ड्रोन हमले, 551 बैलिस्टिक मिसाइलें और 29 क्रूज मिसाइलें शामिल थीं। इन हमलों में 13 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 230 से अधिक लोग घायल हुए थे।

ईरान का आरोप था कि UAE, इजराइल का सहयोगी है, इसलिए उसे निशाना बनाया गया।

दूसरी लहर में UAE पर नहीं हुआ कोई हमला

हालिया संघर्ष के दौरान ईरान ने UAE पर कोई हमला नहीं किया है। फिलहाल ईरान का ध्यान कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर केंद्रित बताया जा रहा है।

कतर के साथ भी सामने आ चुकी हैं ऐसी रिपोर्टें

इससे पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि कतर और ईरान के बीच भी एक समझौता हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके तहत ईरान ने कतर पर हमला न करने का वादा किया था, जबकि कतर ने ईरान की अरबों डॉलर की संपत्तियों को अनफ्रीज कराने की कोशिश की थी।

कतर लगातार ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है और दोनों देशों के बीच समझौते की संभावनाओं को आगे बढ़ाने में जुटा है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button