Sports

IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में बारिश का खतरा, भारत-अफगानिस्तान मुकाबले पर मंडराए संकट के बादल

IND vs AFG: धर्मशाला। भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाना है। हालांकि मैच से पहले मौसम ने खिलाड़ियों, आयोजकों और फैंस की चिंता बढ़ा दी है। बारिश की आशंका के चलते मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम पूर्वानुमान एजेंसी एक्यूवेदर के मुताबिक दिन के दौरान करीब 90 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

टॉस और मैच में हो सकती है देरी

मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होना है, लेकिन खराब मौसम के कारण टॉस में देरी और ओवरों में कटौती की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। धर्मशाला का मौसम अक्सर तेजी से बदलता है, जिससे मैच प्रभावित होने की आशंका और बढ़ गई है।

पहली बार खेली जा रही है वनडे सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच यह पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज है। इससे पहले दोनों टीमें केवल आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में ही वनडे प्रारूप में आमने-सामने हुई हैं। यह सीरीज अफगानिस्तान के लिए बड़ी चुनौती और अवसर दोनों मानी जा रही है, जबकि भारतीय टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों की शुरुआत भी इसी सीरीज से करेगी।

सीरीज के बाकी दो मुकाबले 17 और 20 जून को खेले जाएंगे।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 4 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 3 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। अफगानिस्तान अब तक वनडे क्रिकेट में भारत को हराने में सफल नहीं हो पाया है।

अब सभी की नजरें धर्मशाला के मौसम पर टिकी हैं, क्योंकि बारिश फैंस के रोमांच को फीका कर सकती है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button