Chhattisgarh

बिलासपुर संभाग में पशुधन विकास विभाग में भर्ती शुरू: 40 में से 24 पदों पर संविदा नियुक्ति, 8 जुलाई तक आवेदन

बिलासपुर। बिलासपुर संभाग में पशुधन विकास विभाग (Animal Husbandry Department) में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाएं प्रभावित होने और योजनाओं के ठप पड़ने के बाद प्रशासन ने संविदा भर्ती का फैसला लिया है।

विभाग में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के 40 पद पिछले एक साल से रिक्त थे, जिससे गांवों में पशु अस्पतालों की स्थिति बेहद कमजोर हो गई थी।

अब इनमें से 24 पदों को डीएमएफ (Animal Husbandry Department) फंड के माध्यम से भरे जाने की मंजूरी दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वीकृति प्रदान की है।

अधिकारियों के अनुसार, यह कदम ग्रामीण पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं को दोबारा सक्रिय करने के लिए उठाया गया है।

8 जुलाई तक भरे फॉर्म

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक अपने आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट https://bilaspur.gov.in/whats-new से डाउनलोड किए जा सकते हैं। साथ ही सभी योग्यता, नियम और शर्तें कलेक्टोरेट की एनआईसी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।

संयुक्त संचालक डॉ. जीएसएस तंवर के अनुसार, इस भर्ती में स्थानीय बेरोजगार युवाओं (Animal Husbandry Department)को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि जिले में पर्याप्त योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तभी अन्य जिलों के आवेदकों पर विचार किया जाएगा।

नई भर्ती से सुचारू रूप से शुरू हो सकेंगे सेवा

ग्रामीण क्षेत्रों में पशु अस्पतालों के बंद रहने से टीकाकरण और इलाज की सुविधाएं प्रभावित हो रही थीं, जिससे कई बार गंभीर स्थिति में मवेशियों की मौत भी हो जाती थी।

नई भर्ती के बाद उम्मीद है कि पशु चिकित्सा सेवाएं फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सकेंगी और सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक पहुंच पाएगा।

प्रशासन का मानना है कि यह भर्ती न केवल खाली पदों को भरेगी, बल्कि ग्रामीण पशुधन व्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button