Chhattisgarh

शहीद कौशल यादव की प्रतिमा का होगा लोकार्पण, शहीद दिवस समारोह में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ यादव समाज की ओर से शहीद कौशल यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार, 25 जुलाई को शहीद दिवस एवं प्रतिमा लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शहीद कौशल यादव चौक, कालीमाता मंदिर के पास, आकाशवाणी क्षेत्र में आयोजित होगा।

समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ यादव समाज के संरक्षक जगदीश प्रसाद यादव करेंगे।

इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, महापौर मीनल चौबे, जोन अध्यक्ष एवं पार्षद मुरली शर्मा तथा एमआईसी सदस्य एवं पार्षद अमर गिदवानी भी समारोह में शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान शहीद कौशल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनकी प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। समारोह में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button