Chhattisgarh

भाजयुमो ने शुरू किया सदस्यता अभियान, बस्तर संभाग से होगी पहले चरण की शुरुआत

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान का शुभारंभ दंतेवाड़ा जिले के धुरली पंचायत से किया गया, जहां भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी वासु शर्मा ने बताया कि अभियान को अधिक प्रभावी और डिजिटल बनाने के लिए पार्टी ने क्यूआर कोड और वेबसाइट भी जारी की है, जिसके माध्यम से युवा आसानी से सदस्यता ग्रहण कर सकेंगे।

अभियान के पहले चरण में बस्तर संभाग को शामिल किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 जुलाई को दोरनापाल और छिंदगढ़, 26 जुलाई को तोकापाल और नगरनार मंडल, 27 जुलाई को माकड़ी और फरसगांव, 28 जुलाई को ओरछा मंडल तथा 29 जुलाई को कांकेर के नई कमेटी हॉल में सदस्यता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

इन सम्मेलनों के दौरान नए युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता दिलाई जाएगी। संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button