BusinessNational

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत: निफ्टी 24 अंक गिरकर 23,971 पर खुला, IT शेयरों में तेजी

मुंबई। निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर बाजार (stock market) की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। गुरुवार के कारोबारी सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 करीब 24 अंक गिरकर 23,971 के स्तर पर खुला।

वहीं निफ्टी बैंक 200 अंक की गिरावट के साथ 56,883 पर ओपन हुआ। एशियाई बाजारों में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है।

हालांकि बाजार (stock market)  की शुरुआती कमजोरी के बीच IT शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। TCS और Infosys समेत कई टेक कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों की नजर आज मंथली एक्सपायरी के कारण होने वाली उतार-चढ़ाव वाली ट्रेडिंग पर भी बनी हुई है।

32 शेयरों में खरीदारी, 18 में बिकवाली

शुरुआती कारोबार में Nifty-50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 32:18 रहा। यानी इंडेक्स में शामिल 32 शेयरों (stock market)  में खरीदारी देखने को मिल रही है, जबकि 18 शेयरों में बिकवाली हावी है।

निफ्टी के टॉप गेनर्स में TCS, Infosys, Tech Mahindra, HCL Technologies और Cipla शामिल हैं। वहीं टॉप लूजर्स में BEL, Coal India, NTPC, Power Grid और Adani Enterprises के शेयर रहे।

कच्चे तेल में गिरावट से बाजार को राहत

वैश्विक संकेतों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भारतीय बाजार के लिए राहत की खबर है। ब्रेंट क्रूड करीब 87 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारत के आयात बिल और महंगाई पर दबाव कम होने की उम्मीद रहती है।

इन शेयरों में आज रह सकता है एक्शन

खबरों के लिहाज (stock market)  से आज Coal India, Tata Power, Bharat Electronics, Tata Chemicals, Godfrey Phillips India, Wheels India, Usha Martin, CCL Products India, Gravita India, Meesho, InterGlobe Aviation और Adani Energy Solutions के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। इसके अलावा Tata Motors Passenger Vehicles भी निवेशकों के रडार पर रहेगा।

मंथली एक्सपायरी के चलते बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। ऐसे में निवेशकों की नजर ग्लोबल मार्केट के संकेतों, IT शेयरों की चाल और इंडेक्स की सपोर्ट-रेजिस्टेंस स्तरों पर रहेगी।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button