Entertainment

साई पल्लवी की ट्रोलिंग पर बोलीं दीपिका चिखलिया, कहा- फिल्म रिलीज होने के बाद लोग उन्हें स्वीकार करेंगे

मुंबई। रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर के बाद फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। खासकर मां सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी की तुलना 1987 की टीवी ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया से की जा रही है।

साई पल्लवी की ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा कि लोगों के दिलों में आज भी अरुण गोविल, वह खुद और सुनील लहरी की छवि बसी हुई है। इसलिए नई स्टारकास्ट को लेकर शुरुआत में लोगों के मन में दुविधा होना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा है कि जब फिल्म रिलीज होगी, तब लोग साई पल्लवी को भी मां सीता के रूप में स्वीकार कर लेंगे।”

फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा सनी देओल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर आने की तैयारी में है, जबकि दूसरा भाग साल 2027 में रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों भागों का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button