Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर निकली सीधी भर्ती, CG Vyapam के जरिए होगा चयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती संबंधित सेवा भर्ती नियमों के अनुसार की जाएगी।

CG Vyapam के जरिए होगी भर्ती

पटवारी के इन पदों पर भर्ती छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया CG Vyapam के पोर्टल पर भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि के बाद शुरू होगी।

हालांकि, अभी आवेदन की तारीख और भर्ती परीक्षा की विस्तृत समय-सारणी जारी नहीं की गई है। अभ्यर्थियों को आधिकारिक भर्ती विज्ञापन का इंतजार करना होगा।

26 जिलों में 200 पदों पर भर्ती

शासन के आदेश के अनुसार प्रदेश के 26 जिलों में कुल 200 पटवारी पद भरे जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा 15-15 पद सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में स्वीकृत किए गए हैं।

जिलेवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

जिला पद

बलौदाबाजार-भाटापारा 5

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 15

गरियाबंद 15

धमतरी 4

महासमुंद 5

दुर्ग 3

बालोद 15

बेमेतरा 15

राजनांदगांव 8

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 15

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 10

कबीरधाम (कवर्धा) 10

कोंडागांव 2

उत्तर बस्तर कांकेर 10

नारायणपुर 2

सुकमा 2

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 5

मुंगेली 5

कोरबा 7

रायगढ़ 6

जांजगीर-चांपा 7

सक्ती 10

बलरामपुर-रामानुजगंज 10

जशपुर 8

कोरिया 2

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 4

कुल 200

आरक्षण नियमों के तहत होगी भर्ती

सरकार के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन रिक्त पदों पर भर्ती के दौरान प्रचलित आरक्षण व्यवस्था और संबंधित भर्ती नियमों का पालन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया चयन मंडल के माध्यम से पूरी की जाएगी।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिला कलेक्टरों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रति भेजी है। साथ ही छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को भर्ती संबंधी जानकारी दी गई है।

आवेदन से जुड़ी जानकारी विज्ञापन के बाद होगी स्पष्ट

200 पटवारी पदों पर भर्ती की मंजूरी से राजस्व विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अभ्यर्थियों को इन सभी जानकारियों के लिए CG Vyapam की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन का इंतजार करना होगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button