Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS का KG से PG तक कैंपस, छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र को मिलेगी नई उड़ान: वित्त मंत्री ओ पी चौधरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खबर सामने आई है। देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) का KG से PG तक का पूरा कैंपस अब नवा रायपुर में विकसित होने जा रहा है। इसकी जानकारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

नर्सरी से PG तक एक ही कैंपस में पढ़ाई

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि नवा रायपुर में NMIMS का कंप्लीट कैंपस विकसित किया जाएगा। इसमें नर्सरी से स्कूलिंग, PG कॉलेज और मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा तक की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

ओपी चौधरी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में NMIMS को लाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। संस्था के पास देश के कई राज्यों और शहरों के विकल्प थे, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे छत्तीसगढ़ में लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।

राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों का बढ़ रहा दायरा

वित्त मंत्री ने कहा कि एक समय छत्तीसगढ़ को लेकर लोगों की धारणा थी कि यहां बड़े और अच्छे राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थान नहीं हैं। उन्होंने अपने छात्र जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने 12वीं कक्षा पास की थी, तब प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर का कोई बड़ा संस्थान नहीं था।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों का विस्तार हुआ है। रायपुर में IIM, AIIMS और NIT जैसे संस्थान भी स्थापित हुए हैं।

‘नई छलांग का प्रमाण’ बताया

ओपी चौधरी ने कहा कि NMIMS का KG से PG तक पूरा कैंपस छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में नई छलांग का प्रमाण है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button