अतुल सिंघानिया को मिला AHPI Emerging Healthcare Leader Award 2026

रायपुर/जयपुर। एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया (AHPI) छत्तीसगढ़ चैप्टर के सचिव अतुल सिंघानिया को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उनके नेतृत्व और योगदान के लिए AHPI Emerging Healthcare Leader Award 2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान जयपुर में आयोजित AHPI Leadership Summit 2026 के समापन समारोह में प्रदान किया गया।
समारोह में राजस्थान शासन के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास और नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. विनोद के. पॉल ने अतुल सिंघानिया को सम्मानित किया। यह पुरस्कार स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उभरते नेतृत्व को प्रोत्साहित करने और स्वास्थ्य व्यवस्था के विकास में योगदान देने वाले पेशेवरों के कार्य को पहचान देने के उद्देश्य से दिया जाता है।
अतुल सिंघानिया पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता एवं वहनीयता, चिकित्सा शिक्षा, NEET, स्वास्थ्य बीमा तथा अस्पतालों और बीमा कंपनियों के बीच संबंधों जैसे विषयों पर AHPI के माध्यम से नीति-स्तरीय चर्चाओं में योगदान दिया है।
सम्मान मिलने पर अतुल सिंघानिया ने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। उन्होंने AHPI के राष्ट्रीय नेतृत्व, छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता और श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्रबंधन एवं टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
AHPI छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि अतुल सिंघानिया के योगदान और नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना गर्व की बात है।



