50-50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान गांव में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन चल रहा था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी दोनों बच्चियों को साइकिल पर बैठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत की ओर ले गया। आरोप है कि वहां उसने दोनों बच्चियों को गमछे से बांधकर उनके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद बच्चियों को किसी को जानकारी न देने के लिए आरोपी ने उन्हें 50-50 रुपये दिए। घर लौटने के बाद बच्चियों ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान ललित ठाकुर (36) के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



