Follow Us on Our Social Media
ChhattisgarhRaipur

कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर के निर्देश, AI फोटो-वीडियो मामले में महिला आयोग सख्त

3 दिन में मांगी रिपोर्ट

रायपुर। सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट, फोटो और AI से तैयार किए गए वीडियो साझा करने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए कांग्रेस के दो नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और तीन दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

दो कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई के निर्देश

महिला आयोग के मुताबिक, संजय बघेल और सुरेंद्र वर्मा पर फेसबुक के जरिए महिलाओं के सम्मान के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां, फोटो और वीडियो पोस्ट करने का आरोप है। आयोग ने इसे महिलाओं की गरिमा से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

AI से बने फोटो-वीडियो की भी होगी जांच

आयोग ने कहा है कि अगर मामले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आपत्तिजनक फोटो या वीडियो बनाए गए हैं, तो उनकी भी गहन जांच की जाएगी। पुलिस को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट

महिला आयोग ने साफ किया है कि सिर्फ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वालों पर ही नहीं, बल्कि ऐसी सामग्री तैयार करने और सोशल मीडिया पर फैलाने वाले सभी लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। बलौदाबाजार और बिलासपुर पुलिस से तीन दिन के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई है।

आयोग की दो टूक

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और गरिमा के खिलाफ सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

 

Follow Us on Our Social Media

Shruti Jangde

With over 6 years of experience in the media industry, I specialize in news anchoring, copywriting, and digital journalism. I cover a wide range of news, delivering accurate, unbiased, and fact-based reporting. Passionate about bringing the truth to the public, I am committed to ethical journalism and credible storytelling. My goal is to inform, inspire, and make a meaningful impact through responsible reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button