गरियाबंद में सोनम वांगचुक के समर्थन में मानव श्रृंखला, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में सोनम वांगचुक के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार फिंगेश्वर को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक के लोकतांत्रिक आंदोलन को जबरन दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने NEET समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का कहना है कि शिक्षा का बढ़ता बाजारीकरण छात्रों के भविष्य और देश के हित के लिए चिंता का विषय है। इसी को लेकर संगठन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

