Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

बिजली निजीकरण के आरोपों पर CM साय का जवाब: बोले- सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं, कांग्रेस कर रही भ्रम फैलाने की कोशिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली के निजीकरण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर CM विष्णु देव साय ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि बिजली के निजीकरण की सरकार की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि जनता के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

 CM साय ने राजधानी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जिस सुनवाई को बिजली के निजीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है, वह नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐसी सामान्य और रूटीन प्रक्रिया को बिजली के निजीकरण की तैयारी से जोड़ना सही नहीं है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

 CM साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर दुष्प्रचार कर रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे ऐसे भ्रामक प्रचार से भ्रमित न हों। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार निजी कंपनी को बिजली सप्लाई का ठेका देने की तैयारी कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी सरकार पर लगातार सवाल उठा रही है।

‘मन की बात’ कार्यक्रम भी सुना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर की निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को समृद्ध और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

बच्चों को अंतरिक्ष का ज्ञान देने पर जोर

सीएम ने कहा कि बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने के लिए स्कूलों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ में भी इस दिशा में प्रयास जारी हैं। उन्होंने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी से भागीदारी की अपील की।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button