Follow Us on Our Social Media
National

24 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में IMD की चेतावनी

दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (MAUSAM) ने अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है।

अधिक बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और निचले इलाकों में पानी भरने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी (MAUSAM) बारिश हो सकती है।

इसके अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

उत्तर प्रदेश में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से इस सप्ताह कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के कारण अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

बीच-बीच में बारिश होने की संभावना

वहीं राजधानी दिल्ली में भी पूरे सप्ताह बादल छाए (MAUSAM) रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे बीते दिनों की उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों और निचले इलाकों में रहने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रशासन को भी संभावित जलभराव और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button