ChhattisgarhRaipur

NTA सुधारों के लिए बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स, CM साय ने जताया केंद्र सरकार का आभार

रायपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित हाई पावर्ड टास्क फोर्स का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं की चिंता को प्राथमिकता दी है और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

केंद्र सरकार ने युवाओं की चिंता की: CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हैं। सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बना रही है। उनका कहना है कि नए प्रावधानों से भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

पीएम मोदी ने किया था टास्क फोर्स का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को घोषणा की थी कि NTA की परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के लिए एक हाई पावर्ड, मल्टीडिसिप्लिनरी टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसकी अध्यक्षता देश के प्रसिद्ध तकनीकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी करेंगे।

इस टास्क फोर्स में एस. सोमनाथ, तपन डेका, वी. कामकोटी, अनीता करवाल और अमृत लाल मीणा सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं।

परीक्षा प्रणाली को बनाया जाएगा अधिक सुरक्षित

टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने और संरचनात्मक सुधारों के लिए सुझाव देगी। इसका उद्देश्य पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाना, परीक्षा सुरक्षा बढ़ाना और छात्रों के बीच परीक्षाओं की विश्वसनीयता मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि टास्क फोर्स की सिफारिशों के आधार पर आने वाली परीक्षाओं की पारदर्शिता, विश्वसनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

जिला पंचायत सीईओ की बैठक पर भी बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जिला पंचायत सीईओ की दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई है। बैठक में गांवों के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व आईएएस एवं भारत सरकार के पूर्व सचिव अमरजीत सिन्हा तथा पोपट राव पवार ने अधिकारियों का मार्गदर्शन किया, जिसका लाभ ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर संचालन में मिलेगा।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button