ChhattisgarhRaipur

रायपुर के समता कॉलोनी में ब्लींकीट पर बड़ी कार्रवाई, निगम ने किया सील

बिना पूर्णता प्रमाणपत्र चल रहा था ब्लींकीट सेंटर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन क्विक कॉमर्स सेवा संचालित करने वाली ब्लींकीट के एक परिसर पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम(Corporation) रायपुर की टीम ने समता कॉलोनी स्थित प्रगति कॉलेज के पास संचालित ब्लिंकिट परिसर को नगरीय निकाय नियमों के उल्लंघन के आरोप में सीलबंद कर दिया है। कार्रवाई रायपुर कलेक्टर के निर्देश और नगर निगम आयुक्त के आदेश पर की गई।

परिसर में पार्किंग व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिली

नगर निगम(Corporation) के जोन-7 के अधिकारियों ने नगर निवेश विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ परिसर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि परिसर में पार्किंग व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। इसके अलावा, भवन में फायर सेफ्टी से जुड़े जरूरी इंतजाम भी नियमों के अनुसार नहीं पाए गए।

गंभीर अनियमितता मानते हुए तत्काल कार्रवाई की

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित परिसर में आवश्यक पूर्णता प्रमाणपत्र (Completion Certificate) प्राप्त किए बिना व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। नगर निगम(Corporation) अधिकारियों ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तत्काल कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

जोन-7 के अधिकारियों के मार्गदर्शन में नगर निगम की टीम ने समता कॉलोनी स्थित परिसर को मौके पर ही सीलबंद कर दिया। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद राजधानी रायपुर में संचालित अन्य ऑनलाइन डिलीवरी और वेयरहाउस आधारित व्यवसायों की सुरक्षा, पार्किंग और वैधानिक स्वीकृतियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद अन्य संस्थानों की जांच और निगरानी को लेकर प्रशासन क्या कदम उठाता है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button